सोनिया गांधी करा रही हैं कैंसर का इलाज!

Sonia Gandhi receiving treatment for an unspecified cancer!
दिल्‍ली। ऐसी आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है कि गुरुवार को सोनिया गांधी ने अमेरिका के अस्‍पताल में जिस बीमारी का इलाज कराया है वह कैंसर है। नेटवर्क 18 के फर्स्‍ट पोस्‍ट में छपी एक खबर के मुताबिक सोनिया गांधी पिछले लगभग 8 महीने से इस बीमारी से पीडि़त थीं। इसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें सर्जरी कराने का सुझाव दिया था। उनकी सर्जरी अमेरिका के स्‍लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने भी इस सर्जरी की खबर को सार्वजनिक कर दिया है और मीडिया से अपील की है कि इस खबर को गांधी परिवार तक ही सीमित रहने दिया जाए।

यूके के न्‍यूजपेपर द टेलीग्राफ ने कहा है कि सोनिया गांधी के बेहद करीबी से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की हालत नाजुक है और उन्‍हें न्‍यूयॉर्क के कैंसर सेंटर से इलाज की जरूरत है। सोनिया गांधी अमेरिका में अपना इलाज कैंसर स्‍पेशलिस्‍ट डॉक्‍टर दत्‍तात्रेयुडू नूरी से पहले से करा रही थीं। सोनिया गांधी की सर्जरी भी इन्‍हीं डॉक्‍टर ने की है। आंध्र प्रदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले दत्‍तात्रेयुडू पहले से ही सोनिया गांधी का इलाज कर रहे थे। उन्‍होंने ही सोनिया गांधी को सर्जरी के लिए अमेरिका बुलाया था।

गुरुवार को सोनिया गांधी की किसी बीमारी की सर्जरी हुई है अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इतना जरूर है कि उनकी हालत थोड़ी नाजुक है। इस समय वे आईसीयू में भर्ती हैं। पूरे देश से उनकी सलामती के संदेश भेजे जा रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका वढ़ेरा और रॉबर्ट बढ़ेरा उनके साथ अमेरिका में ही हैं। उनकी गैरमौजूदगी में अहमद पटेल, एके एंटनी, जनार्दन द्विवेदी और राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालेंगे। इसके लिए राहुल गांधी जल्‍द ही देश वापस आ जाएंगे।

संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की गैरमौजूदगी से इतना तो साफ हो गया था कि वे किसी बहुत ही जरूरी काम से देश से बाहर हैं। यहां तक कि सोनिया गांधी को कैमरे के सामने आखिरी बार 25 जुलाई को देखा गया था। उसके बाद वे कहां हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। आखिरकार 4 अगस्‍त को पार्टी प्रवक्‍ता जनार्दन द्विवेदी ने मीडिया को मुखातिब होते हुए बताया कि सोनिया गांधी इस समय अमेरिका में हैं और वहां उनकी सर्जरी हुई है। सर्जरी किस चीज की और किस बीमारी की हुई है यह शायद उन्‍हें पता नहीं था या वे बताना नहीं चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+