भूमि अधिग्रहण पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने दी सफाई

Hoshiyari Lal
सिरसा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि हरियाणा की भूमि अधिग्रहण नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है और हरियाणा सरकार ने एक भी बिल्डर को प्रोपर्टी डीलिंग के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दी है। मुलाना आज प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष भूमि अधिग्रहण नीति का विरोध करके अपनी खीझ मिटा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि गुडग़ांव में जिस राजीव गांधी ट्रस्ट के लिए जमीन दी गई थी उसे विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रहा है, जबकि इनैलो के शासन में चौ. देवीलाल ट्रस्ट के नाम पर लोगों से जमीनें हथियाई गई थी। उन्होंने कहा कि हांसी-बुटाना ङ्क्षलक चैनल की रिपेयङ्क्षरग में पंजाब सरकार अड़ंगा डाल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिसार उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा चुनाव की तिथि घोषित होने के पहले कर दी जाएगी। मुलाना ने कहा कि उन्होंने आज सिरसा में बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा भी की।

जिला के उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त संग बैठक कर इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर मुलाना ने संतोष जाहिर किया। मुलाना ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संदर्भ में पूछे गए प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि अलग कमेटी के स्टेटस को लेकर स्टडी की जाएगी और इस मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया सकारात्मक है।

इस दौरान होशियारी लाल शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और शर्मा ने उन्हें शॉल ओढा कर तथा भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने पार्टी की मजबूती के लिए सराहनीय कार्य करने पर होशियारी लाल शर्मा की जमकर प्रशंसा की।

मुलाना ने श्री शर्मा को कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान व सच्चा सिपाही बताया। इस दौरान श्री मुलाना होशियारी लाल शर्मा के निवास पर दोपहर भोज भी किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रणजीत सिंह, मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष कार्याधिकारी डा. के.वी. सिंह, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, कुलदीप गदराना, सुरेंद्र नेहरा, भूपेश मेहता, अनिल खोड़, सुरेश मेहता, रमेश मेहता, संजय चांवरिया, ज्ञानी करनैल सिंह, सुरजीत भावदीन, केहर सिंह कंबोज, जगदेव साहुवाला, भीम झूंथरा, बाबू लाल फुटेला, एससी गाड़ी, रविंद्र मलिक, संत लाल गुंबर, कृष्ण सिंगला एमसी, सुखदेव बाजीगर, मा. रोशन लाल गोयल, तिलकराज चंदेल, अमित सिहाग, रानी रंधावा, रामअवतार हिसारिया, कमलेश शर्मा, हरीश सोनी, संजू बाला एडवोकेट सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+