दिल्ली बारिश से होगी सराबोर
दिल्ली।
अगले कुछ दिनों में दिल्ली में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई में दिल्ली की बारिश सामान्य बारिश से आधी हुई है। ऐसे में अगस्त में बारिश होगी तो मानसून सीजन की भरपाई हो सकेगी। अगले 5 दिनों होने वाली बारिश से अधिकतम तापमान 30 डि.से. और न्यूनतम तापमान 25 डि.से. तक रहने की संभावना जताई गई है। id="toptextpromo">दिल्ली
में बृहस्पतिवार को कई इलाकों में बारिश हुई। लेकिन मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र पर सिर्फ 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डि.से. और न्यूनतम तापमान 28.2 डि.से. दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम 61 फीसदी दर्ज की गई। इस छिटपुट बारिश से कई सड़कों पर पहिये थम गए। घंटों जाम से जूझना पड़ा। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी अगले 5 दिन अच्छी बारिश की है। दिल्ली ही नहीं नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव व फरीदाबाद में भी 20-30 मिमी बारिश के संकेत दिए गए हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दिल्ली
में अब तक 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन में एक-दो बार बारिश होगी। देर शाम या शनिवार सुबह तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। 9 अगस्त तक रोजाना एनसीआर में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एनसीआर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिन बारिश बढ़ेगी। इस रेगुलर बारिश से अधिकतम तापमान में कमी आएगी।











Click it and Unblock the Notifications