अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में आर्थिक मंदी की दस्‍तक, सेंसेक्‍स 17000 के नीचे

Market fall intensifies; Sensex crashes below 17,000 level
मुंबई। अमेरिका समेत अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में अचानक आयी गिरावट ने आर्थिक मंदी की दस्‍तक दी है। इससे दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सेंसेक्‍स 17000 अंकों के नीचे चला गया है। यह सभी कुछ महज साढ़े तीन घंटे के भीतर हुआ।

सुबह सेंसेक्‍स सामान्‍य स्‍तर पर खुला। सभी व्‍यापार अनुमानित स्‍तर पर ही हो रहे थे, कि अचानक शेयरों के दामों में अचानक उथलपुथल मच गई। देखते ही देखते दोपहर बाद सेंसेक्‍स का सूचकांक 16990.91 पर आ गिरा। इस गिरावट से निवेशकों को करीब ढाई लाख करोड़ रुपए का घाटा होने की आशंका है। मई 2010 के बाद से पहली बार सेंसेक्‍स 17 हजार के नीचे गया है। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्‍स पहले ही 620 अंक खो चुका है।

भारत में आर कॉम, रिल, टीसीएस, इंफोसिस, स्‍टरलाइट, टाटा मोटर्स, डीएलएफ, एम एंड एम, आदि घाटा खाने वाली प्रमुख कंपनियां हैं। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी ऐसी ही गिरावट देखने को मिली। यही नहीं 2009 के बाद से पहली बार अमेरिका के बाजार में भी सबसे ज्‍यादा गिरावट देखने को मिली। दुनिया भर के बाजारों में अचानक आयी गिरावट के कारण अमेरिका, भारत, चीन व कई अन्‍य देशों पर आर्थिक मंदी का संकट मंडराने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+