सूरत में आग से स्वाह हुई कपड़ा फैक्ट्री
सूरत।
गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग जाने से करोड़ों का नुकसान हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। हालांकि इसके बारे में पक्के तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। id="toptextpromo">यह
आग गुरुवार की रात को लगी। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपने कब्ले में ले लिया। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से बाहर निकल पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंची तब तक पूरी फैक्ट्री आग से स्वाहा हो चुकी थी। इसके बाद लगभग 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अब
ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्यों फैक्ट्रियों में आग बुझाने के उपाय नहीं लगाए जाते। इस तरह की फैक्ट्रियों को स्थापित करने में लंबा समय और प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और छोटी सी मानवीय भूल की वजह से करोड़ों का नुकसान हो जाता है। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन यह हादसा कई लोगों का रोजगार ले गया।











Click it and Unblock the Notifications