दिल्‍ली: प्‍यार में हत्‍यारा बन गया सीआईएसएफ जवान

CISF constable turn murderer in Love
नई दिल्ली। आज सुबह सवेरे साढे सात बजे के करीब दिल्ली का यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन अचानक गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पता चला कि यहां सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी ही महिला सहयोगी पर फायरिंग कर दी है। इस फायरिंग में महिला कॉन्सटेबल को गोली लग गई है। बाद में सीआईएसएफ जवान ने खुद को भी गोली मार ली। महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हमलावार कांस्टेबल ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ा।

सूत्रों के मुताबिक सीआईएसएफ जवान ने पहले महिला साथी को गोली मारी और थोड़ी ही देर बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन, दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अफसर यमुना बैंक स्टेशन पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है।

बताया जा रहा है कि तेजा (25) पहले पिल्लई (27) से प्यार करती थी, लेकिन जब उसे पिल्लई के आचरण के बारे में पता चला तो उसने पिल्लई से रिश्ता खत्म कर दिया। पिल्लई काफी दिनों से तेजा को शादी के लिए मजबूर कर रहा था और जब तेजा ने शादी के लिए मना कर दिया तो जुनून में आकर पिल्लई ने तेजा को गोली मार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+