हड़ताल की वजह से आज बैंक रहेंगे बंद
बेंगलूरु।
आज अगर आपका बैंक में कोई जरूरी काम है तो बैंक जाने से पहले फोन करके पता करलें कि बैंक खुला है या बंद है। अगर खुला है तो उसमें लेन-देन का काम चल रहा है या नहीं। जी हां बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आज दिन भर हड़ताल पर रहेंगे। वे अपने वेतन में बढ़ोत्तीर को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इस हड़ताल में ज्यादातर नेशनल बैंकों में काम-काज ठप रहेगा। id="toptextpromo">संसद
में चल रहे मानसून सत्र में अपना मुद्दा उठाने के लिए ही बैंक यूनियनों ने यह समय चुना है। वेतन में बढोत्तरी के अलावा बैंक के कर्मचारी व अधिकारी बैंकों का निजीकरण रोने,निजी बैंकों में सरकारी इक्विटी घटाने और बैंकिंग में सीधे पूंजी निवेश पर रोक लगाए जाने की भी मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर 1 अगस्त को मीटिंग भी हुई थी जिसका कोई नतीजा नहीं निकला था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अगर
आपका एकाउंट प्राइवेट बैंक में है तो यह आपके लिए राहत की बात हो सकती है क्योंकि आज होने वाली हड़ताल में कोई भी प्राइवेट बैंक शामिल नहीं होगा। न ही इन बैंकों में कोई यूनियन है। इसके अलावा उम्मीद यह भी है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी इस हड़ताल में हिस्सा नहीं ले रहा है। इस बैंक का अपना अलग से यूनियन है।











Click it and Unblock the Notifications