गुड़गांव में सेक्‍स रैकेट चला रहे दंपति गिरफ्तार

Sex Racket busted in Gurgaon
गुडग़ांव। पुलिस ने 3 युवतियों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के अशोक गार्डन एरिया से उस दंपति को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसका यह मकान है। एक एनजीओ से सूचना मिलने के बाद राजेंद्रा पार्क थाना इनचार्ज जसवंत सिंह की टीम ने अशोक गार्डन में पटौदी निवासी मुकेश नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारकर 3 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मकान मालिक मुकेश और उसकी पत्नी कविता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पांचों को एक प्लान के तहत पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक इस मकान में भेजा। बातचीत तय हो जाने पर पुलिस की एक टीम ने सभी को धर दबोचा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा के ही रोहतक जिले में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के नजदीक होटल में छापा मारकर पश्चिमी बंगाल की लड़की सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल मालिक मौके से फरार है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित अमित होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है।

एएसआई नरेंद्र कुंडू के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रात करीब साढ़े दस बजे होटल में दबिश दी। पश्चिमी बंगाल निवासी 22 वर्षीय युवती के साथ बिहार निवासी 22 वर्षीय दयानंद को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही पटेल नगर निवासी ज्योति कुमार भी धरा गया, जो दलाली का कार्य कर रहा था।

होटल मालिक अमित कुमार मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार लड़की व दोनों युवकों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि होटल मालिक के खिलाफ वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने का मामला दर्ज किया गया है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+