50 हजार महीना वेतन है तो 642 में मिलेगा सिलेंडर

रियायती दरों पर एलपीजी मुहैया कराने से सरकार पर बढ़ रहे बोझ को देखते हुए समिति ने यह सलाह सरकार को पेश की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समिति के सुझाव सरकार को दूर दराज के गांवों में रसोई गैस पहुंचाने में मददगार साबित होगी। जिन्हें कम कीमत पर रसोई गैस की सर्वाधिक जरूरत है। फिलहाल दिल्ली में घरेलू गैस की कीमत 395.35 रुपये प्रति सिलेंडर है जो कि बाजार मूल्य से 247 रुपये कम पर है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी समिति के इस रिपोर्ट से संतुष्ट हैं।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस सुझाव को अमल में लाया गया तो जरूरतमंदों को सब्सिडी का लाभ आसानी से मिल सकेगा जबकि धनी लोगों को गैर जरूरी तौर पर सब्सिडी पर मिल रहे रसोई गैस के आवंटन पर भी अंकुश लग सकेगा। रिपोर्ट में बीपीएल परिवारों को जल्द एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराने की बात भी की गई है। मालूम हो कि बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराने की योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। योजना को अमली जामा पहनाने के पहले सरकार बीपीएल परिवारों की वास्तविक संख्या जानना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications