मर्चेंट नेवी अफसर के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा गया

Man dupes 70 students of over 1cr, arrested
नई दिल्ली। मर्चेंट नेवी कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर 70 छात्रों को ठगने वाले को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को रांची से एक करोड़ नौ लाख रुपये और अन्य दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। विकास पूर्व मर्चेंट नेवी अफसर है। उसके पिता केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया कि आईपीएमटी के निदेशक विनोद राणा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक करोड़ नौ लाख रुपये, सात छात्रों के पासबुक, चार मोबाइल फोन्स, लैपटॉप सहित कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

आरोपी ने दिल्ली के छतरपुर स्थित आईपीएमटी इंस्टीटूट के निदेशक का विश्वास जीत कर नौकरी प्राप्त की। इंस्टीटूट मर्चेंट नेवी में छात्रों का दाखिला दिलाने की तैयारी कराता है। आरोपी ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त है और देश के कई जानेमाने सरकारी संस्थानों से उसके अच्छे संबंध हैं जहां से छात्रों को मर्चेंट नेवी की डिग्री मिलती है। संस्थान ने उस पर भरोसा किया, जिसके बाद आरोपी विकास कुमार मुंबई गया और उसने दिल्ली निदेशक को फोन करके बताया कि केएम डीजी शिपिंग कॉलेज व मेटरी मैरीटाइम एजुकेशनल ट्रेनी एंड रिसर्च इंस्टीटूट में उसकी बात हो चुकी है। पहले 30 छात्रों और फिर 70 छात्रों के दाखिले की बात कही। एकाउंट में एक करोड़ पांच लाख रुपये स्थानांतरित करने के लिए कहा। रुपये स्थानांतरित भी कर दिए गए।

जिसके बाद छात्रों को वहां भेजा गया तब पता चला कि उन छात्रों के दाखिले की कोई बात नहीं है। जिसके बाद छात्रों ने विकास कुमार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। विकास कुमार खटंगा बस्ती में अपने एक परिचित के यहां ठहरा हुआ था। दिल्ली पुलिस उसके मोबाइल को ट्रेस कर रही थी और मोबाइल का लोकेशन मिलते ही दिल्ली पुलिस रांची पहुंच गई। सुबह पांच बजे के करीब मेजबान श्री पंडित के घर छापामारी की गई, जहां से विकास को पकड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+