वक्त आने दो, हर सवाल का जवाब दूंगी : शीला दीक्षित

Sheila Dixit
नई दिल्ली। देश को राष्ट्रमंडल खेल के नाम पर करोड़ो का घोटाला देने वाले कलमाड़ी तो तिहाड़ जेल में हवा खा रहे हैं। लेकिन इस घोटाले प्रकरण में एक रोचक मोड़ तब आ गया है जब कैग रिपोर्ट में दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया है।

जिस पर कड़ी आलोचना का वार सह रही दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आखिरकार अपना मुंह खोला और कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। वो मौका आने पर सारे सवालों का जवाब देगीं। उन्होंने देश और देश के लोगों के साथ कोई भी दगा नहीं किया है।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार के चीफ सेके्रटरी पी. के त्रिपाठी ने भी दिल्ली सरकार को पाक साफ बताते हुए कहा कि खेल के दौरान स्ट्रीट लाइट को लेकर जिस कंपनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने उससे कोई लेना-देना नहीं है।

आपको बता दें कि कैग रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गेम्स के लिए एक ऐसी बिजली कंपनी को स्ट्रीट लाइटें लगाने का ठेका दिया, जिसने उन्होंने निश्चित दाम से ज्यादा पैसे वसूले और अपनी जेबें भरी है।

वहीं दिल्ली सरकार के चीफ सेके्रटरी पी. के. त्रिपाठी ने भी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सच है कि कंपनी स्पेसएज स्वीचगियर ने सीएम को अपना आवेदन दिया था लेकिन उन्होंने सिर्फ एक सामान्य प्रक्रिया के तहत उनके आवेदन पर पीडब्ल्यूडी के अभियंता को देने की बात कही थी, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन उन्होंने किसी खास को ठेका दिलवाया ये कहना गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+