जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में 2 कुख्यात आतंकवादी ढे़र

सेना के उच्च अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के एस्माली वन्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार शाम 15 राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर आत्मसमर्पण करने को कहा। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों की बात सुनकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जबाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने भी फायरिंग की जिसमें दो आतंकवादी मारे गये।
वहीं दूसरी तरफ एक और मुठभेड़ वुडरवाल वन्य क्षेत्र में हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पुच्छल में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई। मालूम हो कि कुपवाड़ा इलाके में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ की यह चौथी वारदात है।












Click it and Unblock the Notifications