बरसात से मिली उमस भरी गर्मी से राहत

Heavy rain in Haryana
सिरसा। पश्चिमी हरियाणा में आज सुबह हुई तीन घंटे की बरसात ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। सिरसा क्षेत्र में बरसात से एक ओर जहां किसानों के चेहरे खिले-खिले नजर आ रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से दुकानदारों व लोगों को आने जाने में समस्या झेलनी पड़ी।

बरसात के कारण मौसम में हुए बदलाव से गर्मी के तापमान में काफी हद तक गिरावट आई। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि बरसात न होने से फसलें प्रभावित हो रही थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में हुई बरसात ने सोने पर सुहागे का काम किया है।

बरसात के कारण गांवों में बने निचले हिस्सों के घरों में पानी भर गया, जिससे वहां पर रहने वाले लोगों को भारी नुकसान व मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। छोटे बच्चों ने जमकर बरसात को लुत्फ उठाया कागज की कश्तियां बनाकर पानी में चलाई। सुहावने मौसम में पकौड़े, जलेबियां, समौसे आदि की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। किसानों ने यह भी बताया कि फसलों के लिए यह सही समय पर हुई बरसात वरदान साबित होगी।

उन्होंने बताया कि इस फसल से उनकी उम्मीदें बंधी है, अब बरसात होने से फसलें नष्ट नहीं होगी। क्षेत्र में ज्यादातर किसानों ने नरमे-कपास, ग्वार, मूंग, बाजरे व मोठ की फसल की बिजाई कर रखी है, इसलिए उस फसल को बरसात की सख्त जरूरत है। किसानों ने बताया कि यह बरसात जहां नरमे-कपास के लिए फायदेमंद है, वहीं ग्वार की फसल के लिए उनकी आर्थिक दृष्टि से सही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+