गुड़गांव के दो छात्रों ने खोजा उल्का पिंड

दोनों इस उपलब्धि से काफी उत्साहित हैं। दोनों छात्रों को नासा की ओर से एस्ट्रोएड्स की प्रतिदिन क्लीपिंग भेजी जाती थी। इस दौरान दोनों छात्रों ने एक एस्ट्रोएड की खोज कर ली है। इसका नासा ने नाम एमपी 2011 रखा है। इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन व छात्र काफी खुश है। दोनों छात्रों ने बताया कि उन्होंने जो टाक्स मिला उसे पूरी गंभीरता से लिया है।
उन्होंने नासा की भेजी हर क्लीपिंग को बारीकी से अध्ययन किया और अंत में सफलता मिली। चिंतन के पिता हरिशंकर और उमंग के पिता प्रकाश ने कहा कि यह गौरव की बात है। दोनों की यह उपलब्धि उनकी उम्र से कहीं बढ़कर है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मनीषा वशिष्ठ ने बताया कि यह देश में संभवत: पहला मौका होगा जब दसवीं के छात्रों ने इस तरह की खोज की है। इनकी इस उपलब्धि पर उन्हें नासा भेजने की पहल की जाएगी। छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications