अमेरिका में होगा सोनिया गांधी के पेट का ऑपरेशन

अभी-अभी यह खबर आ रही है कि सोनिया गांधी का ऑपरेशन आज शाम को शुरु होगा। सफल ऑपरेशन की बात पर सफाई देते हुए कहा कि अभी-अभी मुझे यह खबर मिली है कि उनका ऑपरेशन आज शाम को शुरु होगा। मालूम हो कि इससे पूर्व ही कांग्रेस की प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने कहा था कि सोनिया गांधी का सफल ऑपरेशन हो चुका है। और इस बार भी जनार्दन द्विवेदी ने ही इस बात पर सफाई दी है कि ऑपरेशन आज शाम को शुरु होगी।
श्री द्विवेदी ने बताया कि राहुल गांधी अभी अमेरिका में है और वह सोनिया गांधी की देख रेख कर रहे हैं। ऐसे में कार्यभार का सारा जिम्मा पार्टी के जिम्मेदा कंधों पर आ गया है। श्री द्विवेदी ने बताया कि जब तक सोनिया गांधी भारत वापस नहीं आती है तबतक अहमद पटेल, एंटनी, राहुल गांधी और खुद जनार्दन द्विवेदी उनका कार्यभार संभालेंगे।
श्री द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी बिल्कुल स्वस्थ है और उन्हें अस्पताल में सिर्फ इसलिये रखा गया है कि डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देख रेख की जा सके। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि 2 या 3 माह बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। अगर इससे पहले सोनिया गांधी की सर्जरी कवर हो जाती है तो उन्हें इससे पहले भी डिसचार्ज कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications