प्रधानमंत्री को कमरे के मामले में करना पड़ा हस्तक्षेप

इस बात की खबर जब वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी औऱ संसदीय कार्य मंत्री पवन बंसल को लगी तो सदन की कार्यवाही बीच में ही छोड़कर वे इनके पास पहुंचे। पर मंत्री माने नहीं और छह नंबर कमरे के लिए दिनेश त्रिवेदी ने संसद के गलियारे में पंचायत लगा ली। आखिरकार सरकार ने फजीहत से बचने के लिए छह नंबर कमरा त्रिवेदी को दे दी। हालांकि सरकार अंदर ही अंदर गठबंधन धर्म को कोस रही थी क्योंकि संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल के चेहरे पर बेबसी साफ देखी जा रही थी। उन्होंने कहा सभी मंत्री नीचे कमरा चाहते हैं, लेकिन यह संभव नहीं हो पाता। इसलिए, कैबिनेट सचिवालय से आई सूची में नंबर के हिसाब से मंत्रालय कमरा देता है।
वैसे बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रधानमंत्री तक को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब कयास लगाया जा रहा है कि त्रिवेदी के बवाल के बाद अन्य दल भी संसद में कमरे को लेकर जंग तेज कर सकते हैं। आपको बता दें कि संसद में नीचे के तल पर कमरा पाने के लिए मंत्रियों और पार्टियों में होड़ मची रहती है। डीएमके को आवंटित कमरा टीडीपी ने नहीं छोड़ा है। राजद भी पुराने कमरे पर काबिज है। गौरतलब है कि वरिष्ठता के आधार पर दिनेश त्रिवेदी को तीसरी मंजिल पर कमरा मिलना चाहिए था। पर उनके अनुरोध पर उन्हें प्रथम तल पर कमरा देने की व्यवस्था की गई। पर छह नंबर कमरा कांग्रेस को देने की बात जैसे ही उन्हें पता चली उन्होंने इसकी शिकायत ममता बनर्जी तक से कर दी। बताया जा रहा है कि पार्टी के उच्च पदस्थ लोगों के ही कहने पर त्रिवेदी ने सबके सामने छह नंबर के कमरे के लिए संसद परिसर में बवाल किए। अब देखना है कि इस मुहिम की अगली शुरुआत कौन सी पार्टी करती है। क्योंकि दिनेश त्रिवेदी ने इस जंग के लिए चिन्गारी लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications