दूल्‍हा बनने चला था बन गया लुटेरा

A man became thief for wedding
नई दिल्ली। राजधानी में कल एक युवक बैंक में चोरी करते पकड़ा गया था। वह दोस्त का कर्ज खत्म करना चाहता था। अब एक नौकर पकड़ा गया है जो अपनी शादी के लिए चोरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक बबलू अपनी शादी के लिए रुपये की जरूरत थी। उसने अपने पड़ोस में रहने वाले नेवी अफसर के घर को निशाना बना लिया। यहां से उसने लाखों के जेवरात व मोबाइल फोन चुरा लिया। लेकिन मोबाइल फोन को चालू करना उसके लिए भारी पड़ा और वह पहुंच गया सलाखों के पीछे। पुलिस ने नेवी अफसर के पड़ोस के घर में काम करने वाले नौकर को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना वसंत विहार इलाके की है।

जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया कि 23 जुलाई को शंकर विहार में रहने वाले नेवी अफसर पी के जेसवानी ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह परिवार के साथ नेवी अफसर मैस में गये थे। उनके मुताबिक चोर ने घर से जेवरात व मोबाइल फोन की चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने उस फोन को सर्विंलांस पर लगाया। जिसे चोर चोरी कर ले गये थे।

पुलिस को जांच के दौरान यह शक हुआ कि सैन्य क्षेत्र होने की वजह से यहां बाहर से किसी का आना मुमकिन नहीं है। इसलिए पुलिस आस पास काम करने वाले नौकरों पर निगरानी बढ़ा दी। इसी बीच पुलिस ने पाया कि चोर उस फोन का उपयोग कर रहा है जिसका लोकेशन पीड़ित परिवार के घर के पास है। पुलिस ने उनके पड़ोस में रहने वाले अफसर के नौकर बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बबलू ने बताया कि उसकी शादी होने वाली है इसलिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बबलू मूलत: सीतापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+