इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया देसी तमंचा

बुधवार देर शाम सीआईएसएफ केजवान एयरपोर्ट पर सवारियों की तलाशी ले रहे थे। तभी एक्सरे मशीन पर बैग में हथियार होने का शक हुआ। बैग की मैनुअल जांच के दौरान उसमें से एक कट्टा और दो कारतूस मिले। सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को उसके सहयोगी के साथ दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय पुलिस के साथ साथ स्पेशल सेल, कई खुफिया एजेंसियों के अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों सीलमपुर में जींस का कारोबार करते है। दोनों के पास से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट के विमान की टिकटें मिली है। प्रारंभिक पूछताछ में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक इनके पास लॉटरी से बाबत एसएमएस आया था। उन लोगों को मुंबई बुलाया था। पुलिस को अंदेशा है कि उनके साथ एसएमएस भेज कर ठगी की गई है। हाल के दिनों में एसएमएस और फोन के जरिए इस तरह की ठगी की कई वारदातें हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications