यूपी: परिवहन मंत्री रामअचल का बेटा एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 20 कारतूस बरामद

Uttar Pradesh: BSP minister's son detained at Lucknow airport
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश सरकार में अति विशिष्‍ट स्‍थान रखने वाले सूबे के परिवहन मंत्री राम अचल राजभर के बेटे की गिरफ्तारी की सूचना सामने आ रही है। राजअचल राजभर के बेटे संजय राजभर को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। संजय राजभर के बैग से चेकिंग के दौरान 20 कारतूस बरामद हुए है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने संजय को गिरफ्तार कर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार परिवहन मंत्री रामअचल राजभर के बेटे संजय राजभर आज सुबह जेट एयरवेज की फ्लाइट से लखनऊ से दिल्‍ली जा रहे थे। इमिग्रेशन चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ को संजय के बैग से 20 कारतूस बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने फौरन उन्‍हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने उन्‍हें सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

सूचना यह भी आ रही है कि पूछताछ के बाद उन्‍हें छोड़ दिया गया है। बात करने पर एसओ सरोजनीनगर राकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ पर संजय ने यह कहा कि यह कारतूस उनके रिश्‍तेदार का है जो गलती से उनके बैग में आ गया था। संजय ने पुलिस को बताया कि इस पूरे मामले में उनकी सिर्फ यही गलती है कि उन्‍होने अपना बैग चेक नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+