गुप्‍त मतदान में सदानंद गौड़ा बने कर्नाटक के नए मुख्‍यमंत्री

Sadananda Gowda elected next chief minister of Karnataka
बेंगलूरु। कर्नाटक के नए मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए किए गए गुप्‍त मतदान के नतीजे आ गए हैं। सदानंद गौड़ा कर्नाटक के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। कर्नाटक के अपदस्‍थ पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा भी सदानंद गौड़ा को ही मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। गुप्‍त मतदान के जरिए चिगमंगलूर से सांसद सदानंद गौड़ा को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। गौड़ा का मुकाबला राज्‍य ग्रामीण मंत्री जगदीश शेट्टार से है। जगदीश शेट्टार उप मुख्‍यमंत्री चुने गए हैं।

सदानंद गौड़ा के मुख्‍यमंत्री चुने जाने के साथ ही कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल पर भी विराम लगा। अवैध खनन घोटाले में घिरे बीएस येदियुरप्‍पा को बीजेपी हाईकमान ने मुख्‍यमंत्री की गद्दी छोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद पार्टी हाईकमान इतना साहत नहीं जुटा पाई कि वह अपने मन मुताबिक किसी को कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री की गद्दी पर बैठा सकें। येदियुरप्‍पा की मांग को देखते हुए पार्टी हाईकमान गुप्‍त वोटिंग को राजी हुई थी।

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद के लिए सदानंद गौड़ा और ग्रामीण विकास मंत्री जगदीश शेट्टर के बीच मुकाबला था। इस गुप्‍त मतदान में सदानंद गौड़ को 65 और जगदीश शेट्टर को 51 मत मिले। फिलहाल इस जीत से इतना साफ हो गया कि कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री की गद्दी पर अवैध खनन मामले में फंसे अपदस्‍थ मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा का ही अधिकार रहेगा। अब वे राज्‍य के मुख्‍यमंत्री की जगह सुपर सीएम बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+