यूपी में टीचर से छेड़छाड़ करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार

Principal arrested for eve teasing in Uttar Pradesh
लखनऊ। पुराणो में भले ही गुरू का स्थान भगवान से ऊपर हो लेकिन वर्तमान दौर में गुरू अपने महत्व को खो चुके हैं। आलम यह है कि मौका मिलते ही यह कलयुगी गुरू अपनी सहयोगियों की इज्जत पर हाथ डाल देते हैं। जलौन के उरई में भी एक गुरू ने ऐसा ही किया और अपने ही विद्यालय की एक शिक्षिका की आबरू लूटने का प्रयास किया। अपने मकसद में नाकामयाब शिक्षक ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उत्तर प्रदेश में जालौन जिला मुख्यालय की उरई कोतवाली में बृजेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी कि उसकी बेटी के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छेड़छाड़ की। बृजेश की बेटी नित्या इलाके के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। विद्यालय का प्रधानाचार्य रामलाल विश्वकर्मा बीते कई दिनों से उसकी बेटी पर बुरी नजर रखे हुए था।

बृजेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि रामलाल ने गुरू की मर्यादा को तार-तार करते हुए नित्या का हाथ पकड़ा तथा कई अनर्गल प्रस्ताव रखे। नित्या ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता ने पहले विद्यालय जाकर प्रधानाचार्य को खरी खोटी सुनायी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि विद्यालय के कर्मचारी इस बात से सहमत नहीं है जिसे लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल निकला है। पुलिस भी जांच की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+