टीटी बनकर लूट लेते थे यात्रियों को

इस पर रेल प्रशासन चुप्पी साध कर बैठ गया। चलती ट्रेन में फर्जी तरीके से टीटी बनकर यात्रियों को लूटने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन इस चूक के बारे में कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
जीआरपी मुगलसराय ने दो शातिर चोरों शिव शंकर जायसवाल और रवि प्रकाश यादव को मुगलसराय के पास उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे एक ट्रेन में जहर खुरानी की घटना को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे। टीटीई के कपड़ों में पकड़े गए इन चोरों की जब तलाशी ली गयी तो उनके पास से दो मोबाइल फोन व सौ ग्राम से अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े जाने के बाद जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो ऌता चला कि यह लोग टीटीई बनकर ट्रेनों में चलते थे।
इस दौरान यह यात्रियों से मेल मिलाप कर दोस्ती करते फिर उन्हें नशीला पदार्थ सुघांकर उन्हें बेहोश कर देते थे। यात्री जैसे ही बेहोश होते यह उनके सामान पर हाथ साफ कर देते थे और उनका सामान लेकर ट्रेन से उतर जाते थे। पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से यह शिकायत मिल रही थी मुगलसराय स्टेशन के निकट जहरखुरानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शिकायतों को देखते हुए जीआरपी कई दिनों से चोरों की तलाश में थी आखिरकार दो चार जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications