पूर्व सेनानियों ने जताई विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्‍छा

Ex-Armymen express their will to contest Assembly Polls
लखनऊ। देश की रक्षा करने वाले अब देश चलाने की बात करने लगे हैं। देश की सीमाओं पर दुश्मनों की गोलियों का सामना करने वाले पूर्व सैनिक अब राजनैतिक दलों की शब्दों की गोलियां खाने व चलाने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों में कांग्रेस आला कमान को लिखे पत्र में प्रदेश के विधान सभा चुनाव में दस सीटें मांगी हैं। सैनिकों के इस कदम से राजनैतिक हलकों में बेचैनी फैल गयी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व रक्षाकर्मी विभाग ने राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में दस सीटों की मांग की है। पूर्व सैनिक सेवानिवृत्त एयर मार्शल अशोक गोयल ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से विधानसभा चुनाव में दस सीटे पूर्व सैनिकों को देने की मांग की है।

श्री गोयल के अनुसार इस सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय सिंह से वार्ता भी की जा चुकी है जिसमें दोनों ही नेताओं ने सकारात्मक रूख दिखाया था। श्री गोयल का कहना है कि यदि पार्टी पूर्व सैनिकों को छह सीटें भी दे देती है तो भी यह सैनिकों के लिए एक उपलब्धि होगी। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व सैन्‍यकर्मियों ने बहराइच लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को बताया कि वह अन्य लोगों की तुलना में किसी से कम नहीं है।

कांग्रेस हाई कमान को गिनायी गयी सीटों में पूर्व सैनिकों ने बहराइच, मऊ, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, बस्ती, हरदोई, रमाबाईनगर, कानपुर, सुल्तानपुर तथा सीतापुर जिलों की सीटें पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किए जाने की मांग की। पूर्व सैनिकों का कहना है कि वह जनता का प्रतिनिधित्व अन्य किसी भी व्यक्ति से बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+