एमसीडी कर्मी ने डीयू की छात्रा को छेड़ा

Delhi: MCD employee Flirting DU student
दिल्ली। एमसीडी के एक बेलदार बीए की छात्रा और उसकी बहनों के साथ लंबे समय से छेड़छाड़ करता रहा। एक बहन की शिकायत के बाद मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर पुलिस अजीज की तलाश कर रही है। असमा (18) (बदला हुआ नाम) माता-पिता और तीन बहनों के साथ विवेक विहार स्थित विश्वकर्मा नगर में रहती है। उसके पिता घर में ही जनरल स्टोर चलाते हैं। असमा डीयू से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। तीनों बहनें अक्सर अपने पिता का हाथ बटाने के लिए दुकान पर बैठती हैं।

पीड़िता के मुताबिक घर से चंद कदमों की दूरी पर एमसीडी का एक स्टोर है। वहां तैनात अजीज अक्सर असमा और उसकी बहनों को अकेला देखकर दुकान पर किसी न किसी बहाने से आकर अश्लील बातें करता था। यहां तक कि फोन कर उन्हें परेशान करने लगा था। तंग आकर उन्होंने यह बात घर वालों को बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+