दिल्‍ली: चार बादमाशों ने बंधक बनाकर की लूटपाट

Delhi: Four miscreants robed elderly couple
दिल्ली । विजय पार्क में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग हसीमुद्दीन (70) और हसीना बेगम (65) की पिटाई कर दी। बदमाश घर में रखे करीब साढ़े पांच लाख रुपये कैश और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हसीमुद्दीन और हसीना बेगम बेटे हनीफ खान के साथ 12/ए/14 गली नंबर-8 में रहते हैं। हसीमुद्दीन ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं जबकि हनीफ पहली मंजिल पर पत्नी फरीदा और दो बच्चों आमान और सुभान के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर बुजुर्ग दंपति घर में थे। फरीदा पहली मंजिल पर सो रही थी। इस बीच दरवाजा खटखटाकर चार नकाबपोश बदमाश जबरन घर में घुस गए।

बदमाशों ने चाकू दिखाते हुए दंपति को शोर न मचाने के लिए कहा। इसी बीच एक बदमाश ने दंपति के हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने हसीमुद्दीन से नकदी और जेवरात के बारे में पूछताछ की। विरोध करने पर दंपति को पीटा। बाद में बदमाश कैश और जेवरात लूटकर फरार हो गए। उधर, केशवपुरम में मंगलवार दोपहर बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक लाख नकद, बीस तोला सोना और चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के समय उनकी नौकरानी काम करके बाहर निकली थी। तभी दो बदमाश घुस गए। पुलिस नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+