साइबर हमले से चीन ने साधा भारत व अमेरिका पर निशाना

इन साइबर हमलों में मुख्य तौर पर सैन्य ठिकानों, इलेक्ट्रॉनिक फर्मों और वित्तीय संस्थानों को निशाना बनाया गया है। कंपनी ने इस सर्वे में पिछले 5 सालों में हुए साइबर हमलों को शामिल किया है। इन हमलों में संयुक्त राष्ट्र का सचिवालय और अमेरिका की हथियार बनाने की प्रणाली पर साइबर हमले सबसे ज्यादा हुए हैं। कंपनी इन मामलों में अपनी रिपोर्ट भी पेश करेगी।
अभी अमेरिका और भारत ने इस मामले पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है। भारत में साइबर क्राइम को रोकने के लिए कोई कड़े प्रावधान नहीं अपनाए गए हैं। अब ऐसी रिपोर्ट आने पर सरकार को इस मामले में सावधान हो जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications