बाबा रामदेव के करीबी बालकृष्णन की सीबीआई दरबार में पेशी आज
देहरादून। योग गुरू बाबा रामदेव के बेहद करीबी आचार्य बालकृष्णन आज सीबीआई के सामने पेश होंगे। खबर आ रही है कि सीबीआई उनसे पांच दिन तक लगातार पूछ-ताछ करगी। जिसके लिए उन्हें सुबह-शाम सीबीआई के ऑफिस में पहुंचना होगा।
इस बारे में जब बालकृष्णन से पूछ-ताछ की गयी तो उन्होने कहा कि उन्हें सीबीआई के हर सवालों का जवाब देगें। ये ही नहीं बाबा रामदेव ने भी कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बालकृष्णन सीबीआई के हर प्रश्न का बखूबी जवाब देगें।
हालांकि 4 अगस्त को बालकृष्णन का जन्मदिन हैं, जिसके लिए वो सीबीआई से प्रार्थना करेगें कि हो सकता है उन्हें उस दिन के लिए वो छुट्टी दे देगें। क्योंकि वो उस दिन य़ज्ञ करना चाहते हैं। खबर ये भी आ रही है कि बालकृष्णन से सीबीआई से दस अफसर पूछ-ताछ करेगें।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्णन पर सीबीआई ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। योग गुरू बाबा रामदेव के बेहद करीबी माने जाने वाले आचार्य बालकृष्णन से सवाल पूछने के लिए करीब 50 सवाल तैयार किये गये हैं। सीबीआई ने बालकृष्ण से उनके पासपोर्ट की कॉपी भी मंगाई है।













Click it and Unblock the Notifications