5 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद

यूनियन यह मांग कर रहा है कि बैंकों का निजीकरण न किया जाए। इसके अलावा निजी बैंकों में सरकारी इक्विटी घटाने पर रोक और बैंकिंग में सीधे पूंजी निवेश पर रोक लगाई जाए। इन मांगों को लेकर कई दौर की वार्ता पहले भी विफल हो चुकी है। अब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना भी देंगे। यूनियन का कहना है कि अगर उनकी मांगों को न माना गया तो वे हड़ताल आगे भी जारी रख सकते हैं।
5 अगस्त को बैंक बंद रहने के साथ-साथ एटीएम भी बंद रह सकते हैं। कई बैंकों ने हड़ताल के मद्देनजर अपने-अपने एटीमए में पैसा नहीं डाला है। जिस वजह से एटीएम से पैसा खत्म हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications