छात्रा से छेड़छाड़ रोकने वाले की निर्मम हत्या

Youth killed for eve teasing in Hisar
हिसार। यहां एक छात्रा से छेड़छाड़ को रोकने आये दो युवकों को हमलावर चाकुओं से गोदकर घायल कर देते हैं और तामाशबीन लोग देखते रहते हैं। इतना नहीं घटना स्थल से चंद दूरी पर सिविल अस्पताल में ले जाने के लिए उनकी मदद के लिए भी कोई आगे नहीं आया।

अस्पताल पहुंचने के बाद इमरजेंसी रूम में कुलदीप उपचार न मिलने से दम तौड़ देता है और आजाद को घरवाले निजी अस्पताल में ले जाते हैं। मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला हिसार के बस स्टैंड के अंदर सोमवार को सुबह हुआ जहां डीएन कॉलेज के छात्र आजाद फगेडिया और उसके चचेरे भाई कुलदीप को चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया।

कुलदीप फगेडिया भोज राज गांव का रहने वाला था और वह डंपर चालक बताया जा रहा है। घटना की वजह बस में एक लड़की से छेड़छाड़ बताई जा रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने घायल आजाद के भाई विनोद की शिकायत पर दाहिमा गांव के जयबीर, रविकांत, प्रिंस, राजेंद्र और आठ, दस अन्यों के खिलाफ हत्या और हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।

बस में लड़की से छेड़छाड़ करने से रोका था आजाद के भाई विनोद ने पुलिस को बताया कि दोनों सुबह बस में गांव से हिसार आ रहे थे। गांव की कुछ लड़कियां भी इसी बस से हिसार आ रही थीं। आरोप है कि रास्ते में दाहिमा के जसबीर ने एक लड़की से छेड़छाड़ की। कुलदीप ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने देख लेने की धमकी दी। शहर पहुंचने के बाद लोकल बस स्टैंड पर कुलदीप और आजाद खड़े थे।आरोप है कि गवर्नमेंट कॉलेज का छात्र जसबीर अपने गांव के ही रविकांत, प्रिंस, सुरेंदर और आठ दस अन्य के साथ बस स्टैंड पर आया। पहले तो दोनों में कहा सुनी हुई और फिर मार पिटाई शुरू हो गई। कुलदीप भाग कर मेन बस अड्डे के बूथ नंबर एक के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां जसबीर ने चाकू से कुलदीप पर वार कर दिया। अन्य ने आजाद को लोकल बस अड्डे पर ही घेर लिया और उस पर भी चाकू गोदकर वहां से फरार हो गए। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर कुलदीप ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+