बहाव से नहीं धांधली से टूट रहे हैं बांध: भाजपा

उन्होंने कहा कि गोण्डा-बाराबंकी जिले के घाघरा नदी पर स्थित एल्गिन चरसरी बांध बाढ़ से बह गया है जिसका खामियाजा जनता भुगत रह है। बांध टूटने से लाखों लोग प्रभावित हैं। करीब दो सौ गावों में पानी घुस आया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यही बांध पिछले वर्ष की बाढ़ में भी टूटा था। इस बांध की मर मत के नाम पर करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार हुआ है, इसी कारण यह बांध फिर टूट गया।
वहीं उन्होंने बांधों के निर्माण में भी जमकर धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्माण की धनराशि में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ था। बांध ही नहीं इस सरकार के कार्यकाल में जो भी निर्माण कार्य हुए हैं उसमें भारी लूट हुई है। बांदा में बांदा में मेडिकल कालेज के निर्माण की छत टूटने के साथ ही इसी इलाके में एक पुल उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही टूट गया। स्कूल भवनों के निर्माण में भी धांधली की जा रही है, जिस कारण स्कूल भवनों की छत बनते ही टपकने लगती है और गिर जाती है।
उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान इंजीनियरों से धन उगाही की जाती है। श्री दीक्षित ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की ऐसी सारी घटनाओं की जांच कर रही है। पार्टी विधानसभा व विधान परिषद में इन मामलों को उठायेगी। उन्होंने मु यमंत्री से विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि जनता इस लूट को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और चुनाव में इस सरकार को कड़ा जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications