यूपी: हाई-फाई लाइफ स्टाइल के चक्कर में पहुंच गया जेल

राजधानी के नाका क्षेत्र के एक व्यापारी ने पुलिस में शिकायत की कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर भवन निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री का ऑर्डर दिया। फोन पर ऑर्डर देते हुए फोन पर खुद को राकेश मित्तल बताने वाले व्यापारी का बैंक खाता पूछकार रकम खाते में भेजने की बात कही। व्यापारी राकेश मित्तल की बातों में आ गया और सामग्री उसके बताए पते पर भिजवा दी।
व्यापारी कुलविन्दर सिंह को उस वक्त झटका लगा जब उन्होंने खाता चेक किया और देखा की राकेश ने उन्हें कोई रकम भेजी ही नहीं। कुलविन्दर ने राकेश को तुरन्त फोन मिलाया औरपैसों की बात की राकेश बात टाल गया। कुलविन्दर तत्काल थाने पहुंचे और राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू की। सर्विलांस की मदद से राकेश को खोजा गया तो सोमवार को उसे हजरतगंज इलाके में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक लाख रुपये कई फर्जी सिमकार्ड व दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उन्नाव अजगैन निवासी सिद्घार्थ बताया। जब सिद्धार्थ का पिछला रिकॉर्ड पता किया तो कई तथ्य उभर कर सामने आए। सिद्धार्थ के माता पिता किसान थे और वह हाई क्लास लाइफ स्टाइल का शौकीन था। महंगे मोबाइल व कपड़ों का शौकीन सिद्धार्थ जब अपने शौक पूरे नहीं कर पाया तो उसने ठगी का धंधा शुरू किया। सिद्घार्थ फोन पर ही व्यापारियों से सम्पर्क करके माल ले लेता था। माल सप्लाई होने के बाद सिद्घार्थ माल खरीदने वाली पार्टी से तो रूपए ले लेता था पर व्यापारियों को उक्त रूपए नहीं देता था। सिद्घार्थ इस तरह कानपुर और मोहबा के कई व्यापारियोंं को लाखों का चूना लगा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications