भाजपा को भ्रष्‍टाचार पर बोलने का अधिकार नहीं: कल्याण

BJP Has No Right to Raise Issue of Corruption: Kalyan
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को अब कुछ भी कहने का अधिकार नहीं रहा। खुद को पाक-साफ बताने वाली भाजपा की पोल कर्नाटक में अवैध खनन मामले में खुल गयी है। भाजपा से निष्कासित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड की सरकारों के खनन संबंधी ठेकों पर श्वेतपत्र जारी करने पर भाजपा पूरी तरह से बेनकाब हो जाएगी।

नयी पार्टी का गठन कर भाजपा को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लेने वाले कल्याण ने कहा कि कर्नाटक में 18 हजार करोड़ रुपए के ानन घोटाले में अपने नेताओं की संलिप्तता उजागर होने के बाद को अब भ्रष्टाचार पर कुछ भी कहने का अधिकार नहीं रहा। कल्याण ने कर्नाटक में हुए ानन घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की बातें भाजपा के मुंह से अच्छी नहीं लगती हैं।

ताबूत घोटाले में अब तक कुछ नहीं हुआ। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पैसे लेते पकड़ा गया। डा. सच्चिदानंद साक्षी एवं छत्रपाल सिंह राज्यसभा से बर्खास्त हुए दोनों को फिर से भाजपा में शामिल कर लिया गया। उन्होंने राजनाथ सिंह को एक बार फिर भाजपा की बरबादी के लिए जि मेदार ठहराया है। भाजपा को प्रतिद्वंद्वी की जरूरत ही नहीं हैं, अकेले राजनाथ ही गैर भाजपा दलों का काम कर देंगे।

कल्याण ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ी थी तब पार्टी के उत्तर प्रदेश में 176 विधायक थे। राजनाथ सिंह ने कमान संभालती तो पार्टी 46 पर सिमट गई और उन्हें जब असम का प्रभारी बनाया गया तो वहां भी भाजपा 10 से घटकर पांच पर सिमट गई है। उन्होंने कहा कि जब भी राजनाथ को प्रभारी बनाया गया है तब पार्टी की हार हुई है।

कल्याण ने कहा कि राजनाथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी बनाए गए हैं इसलिए इन दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिलेगा और ााजपा कुछ मंत्री पदों के लालच में एक बार फिर बसपा को समर्थन देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+