राजस्थान में गिरा मिग-21, चालक की मौत
बीकानेर।
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान एक बार फिर पायलटों के लिए मौत का ताबूत साबित हुआ। यह मिग-21 राजस्थान के बीकानेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुई जब यह एयरबेस से उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के बाद थोड़ी दूरी पर जाकर विमान एक खेत में गिर गया। गिरने के बाद विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान चालक की मौके पर ही मौत हो गई। id="toptextpromo">विमान
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वायुसेना ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि जब हादसे के बाद विमान चालक ने बाहर निकलने की कोशिश की। वह विमान हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था और विमान से बाहर निकलकर नीचे गिर गया और चोटिल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हमारे
देश में मिग-21 के हादसे लगभग हर साल होते रहते हैं। इसके बाद भी इसे भारतीय वायुसेना में अभी तक रखा गया है। कई हादसों के बाद भी इस मामले का पता नहीं चल पाया है कि आखिर इन हादसों के पीछे क्या वजह है। हर बार के मामलों की तरह इस मामले की भी जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद फाइल बंद कर दी जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications