संसद में महंगाई पर वोटिंग को राजी हुई सरकार

Govt ready for voting on Inflation in Parliament
दिल्‍ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दो दिन बहुत ही हंगामे भरे रहे हैं। इन दोनों दिनों में संसद के दोनों सदनों को हंगामे की वजह से स्‍थगित करना पड़ा है। महंगाई और भ्रष्‍टाचार के मामले पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है और संसद की कार्रवाई रोकी है। अब मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई के सुचारू रूप से चालू रखने का रास्‍ता साफ हो गया है। इसको लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सुलाह हो गई है। विपक्ष महंगाई पर नियम 167 के तहत वोटिंग कराने की मांग कर रहा था। जिसे सरकार ने मान लिया है। अब महंगाई पर मानसून सत्र के तीसरे दिन वोटिंग होगी।

संसद की कार्रवाई दूसरे दिन 2 बार स्‍थगित करनी पड़ी। इसके बाद राज्‍य सभा और लोकसभा में महंगाई और भ्रष्‍टाचार का मुद्दा छाया रहा। तीसरे दिन संसद की कार्रवाई सुचारू रूप से चलाने के लिए लोकपाल बिल को भी कल पेश नहीं किया जाएगा। इसे वोटिंग होने के बाद गुरूवार को पेश किया जाएगा। आज संसद की कार्रवाई के दौरान राष्‍ट्रमंडल खेलों में ऑर्गनाइजिंग कमेटी के अध्‍यक्ष पद पर कलमाणी को बैठाए जाने पर भी सरकार को विपक्ष ने घेरा।

संसद के मानसून सत्र में 2 दिन हंगामा रहने के बाद अब उम्‍मीद की जा सकती है कि इस सत्र का तीसरा दिन शांतिपूर्ण रहे। लोकसभी में दूसरे दिन भूमि अधिग्रहण मामले पर उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती के इस्‍तीफे की भी मांग की गई। इस मामले में सपा, बसपा और कांग्रेस आमने-सामने नजर आईं। संसद के मानसून सत्र में 5 अहम बिल पारित होने हैं। जिनमें भूमि अधिग्रहण और लोकपाल बिल अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+