मुंबई में पकड़ा गया दिल्ली का ठग

Delhi: Thug caught in Mumbai
दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली के एक बिल्डर से ठगी करने वाले पीपी सेन को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पहले तो बिल्डर से ठगी की और फिर अपने सहयोगियों से उसे बदनामी का डर दिखाकर धमकी भरे फोन किए। पुलिस ने बिल्डर की शिकायत पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

8 मार्च को फिरोजशाह रोड इलाके में रहने वाले एक बिल्डर ने एक शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर कोई उसे वकील और महिला से बदनाम करने की धमकी देकर 25 लाख की मांग कर रहा है। पुलिस ने जांच करते हुए कुलजीत सिंह उसकी पत्नी और उसके रिश्तेदार सतवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने बताया कि उन्हें पीपी सेन और अंकुर जैन ने इस तरह की धमकी देने को कहा था।

पीपी सेन बिल्डर के साथ काम कर चुका था और कोलकाता से लॉ ग्रेजुएट था। पीपी सेन ने अंकुर जैन को एनआरआई बताकर सरकारी जमीन को उनका जमीन बता दिया और बिल्डर से इस एवज में दो करोड़ ठग लिए। इसके बाद धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। अंकुर उन रुपयों से मर्सिर्डीज खरीद ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+