बेइज्जती से तिलमिलाये येदियुरप्पा ने नायडू का लैपटॉप पटका

बैंगलूरू। अवैध खनन और भ्रष्ट्राचार के चलते सीएम की कुर्सी गंवाने वाले बी एस येदियुरप्पा इस समय बेहद तिलमिलाये हुए हैं। वजह है पार्टी के हाईकमान उनकी बातें सुन नहीं रहे हैं। जिसकी वजह से हनुमान भक्त येदियुरप्पा को इन दिनों बहुत गुस्सा आने लग गया है।

जिसकी बानगी देखी गयी उस समय जिस समय अपनी बात पूरी ना होने पर उन्होंने भाजपा नेता एम वैंकय्या नायडू का लैपटॉप ही गुस्से में जमीन पर पटक दिया है। नायडू की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने येदियुरप्पा के कहने पर किसी पेपर पर साइन नहीं किया था।

यही नहीं उन्होंने एक मंत्री के ऊपर भी अपना गुस्सा निकाला और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि जिस मंत्री को थप्पड़ रसीद किया गया उसके नाम का पता नहीं लग पाया है, उसका गुनाह बस इतना था कि वो उन्हें सोने से उठाने गया था। लेकिन इतना तय है कि येदियुरप्पा इन दिनों बौखलाये हुये हैं।

गौरतलब है कि पार्टी हालाकमान के तीखे तेवरों से येदियुरप्पा काफी परेशान हैं। एक तो पार्टी ने उनसे पद छिन लिया दूसरी तरफ उनके मन का सीएम भी बनाने को वो तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+