19 साल बाद भारत बना यूएनओ का अध्यक्ष

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत हरदीप पुरी मानते हैं कि भारत के लिए यह बहुत ही अहम जिम्मेदारी है। अब भारत अरब दुनिया के कई देशों में जारी संकट को दूर करने के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा आर्थिक संकट और आतंकवाद जैसे मामलों पर भी भारत की प्रतिक्रियाएं आने वाले एक महीने में अहम होंगी।
गौरतलब है कि खुद अमेरिका भी भारत को सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाने की अपील कर चुका है। पिछले साल भारत के दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि एशिया में भारत की भूमिका अहम है इस लिहाज से भारत को सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता मिलनी चाहिए। अब भारत भी स्थाई सदस्यता के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications