भूमि विवाद में एक की मौत 12 घायल

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के झिंझाना थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। धर्मपाल व तेलूराम के बीच हुए झगड़े में धर्मपाल की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेलूराम के कई करीबी रिश्तेदार बसपा पार्टी से सम्बद्ध रखते हैं जिसके चलते वह धर्मपाल की जमीन पर कब्जा जमा रहा था लेकिन धर्मपाल जमीन छोडऩे को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी।
पुलिस जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर झिंझाना इलाके के धर्मपुरा गांव में वह जमीन का टुकड़ा है जिसके लिए दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। सूत्रों के अनुसार तेलूराम के लोगों ने धर्मपाल व उसके साथियों पर लाठी डंडों व धरदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे धर्मपाल की मौत हो गयी।
धर्मपाल को अस्पताल में भर्ती करा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अतिरिक्त कई अन्य अभी अपना इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने बसपा के जिला सचिव व उसके छह साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications