बीमार कलमाड़ी को एम्‍स में भर्ती किया गया

दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय खेलमंडल घोटालों में घोटालों के आरोप में तिहाड़ जेल की हवा खा रहे सुरेश कलमाड़ी को सोमवार को एम्‍स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी बीमारी की जांच की जा रही है। कलमाड़ी को सुबह लगभग 10 बजे अस्‍पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। एम्‍स के तीन डॉक्‍टरों की टीम उनकी बीमारी की जांच कर रही है। इससे पहले कलमाड़ी को 12 जुलाई को दीन दयाल उपाध्‍याया अस्‍पताल में भी भर्ती कराया गया था।

यहां जांच के बाद कलमाड़ी को लोकनायक जय प्रकाश अस्‍पताल में भर्ती किया गया जहां उनका एमआरआई टेस्‍ट कराया गया। उन्‍हें इस अस्‍पताल में 19 जुलाई को भर्ती कराया गया था। उनके दिमाग की जांच के बाद अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने उन्‍हें किसी अच्‍छे न्‍यूरो सर्जन को दिखाने की सलाह दी थी। इसके बाद कलमाड़ी ने खुद को जीबी पंत या एम्‍स में भर्ती करने की मांग की थी।

कलमाड़ी को इससे पहले भी 28 जुलाई को एम्‍स में भर्ती कराया गया था। उस समय कलमाड़ी ने कहा था कि वे भूलने की बीमारी डीमेंशिया से ग्रसित हैं। हालांकि जांच के हालंकि जांच के बाद यह बात सामने आए थी कि उन्‍हें भूलने की यह बीमारी नहीं है। अब उनके दिमाग की बीमारी दिल की बीमारी बन गई है। उन्‍हें फिलहाल कौन सी बीमारी है यह साफ नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+