जरूरी है उत्‍तर प्रदेश का बंटवारा: अजित सिंह

Partition of Uttar Pradesh is compulsory now: Ajit singh
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रदेश का बंटवारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रशासन एवं विकास के लिए उत्तर प्रदेश का तीन हिस्सों में बंटवारा जरूरी है। विधान सभा चुनाव आते ही कई राजनैतिक दल प्रदेश की बंटवारे को हवा देने लगे हैं श्री सिंह ने कहा कि इस समय प्रदेश की आबादी बीस करोड़ से ऊपर है तथा क्षेत्रफल भी काफी बड़ा है।

अजित का तर्क है कि इतने बड़े प्रदेश को अच्छा प्रशासन दे पाना संभव नहीं है, इसलिए प्रदेश का बंटवारा हर हाल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड एवं हरित प्रदेश के गठन के पक्ष में है। अजित का कहना है कि अगर प्रदेश का तीन भागों में बंटवारा भी हो जाता है तो गुजरात, कर्नाटक, पंजाब एवं हरियाणा से भी बड़े राज्य होंगे।

प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मायावती से सीधी टक्कर का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने मायावती के भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ अभियान छेड़ा है। उनको सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मायावती के शासन से परेशान हो गयी है। अब जनता उन्हें सत्ता से बेदखल करके रहेगी। अजित ने अगले चुनाव में किसी दल से चुनावी गठबंधन की स भावना से फिलहाल इंकार किया। अपने चुनावी एजेन्डे में उन्होंने पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड की मजूबती को प्रमुख बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+