दिल्ली से यूपी-उत्तराखंड और राजस्थान की बस सेवा ठप

परिवहन विभाग अधिकारियों का कहना है कि बसों के शिफ्ट करने से कश्मीरीगेट बस अड्डा में बस और यात्रियों का आवागमन थोड़ा घटेगा। इससे काम में आसानी होगी। आईएसबीटी कश्मीरीगेट 1976 में बना था। तब से अभी तक रिंग रोड के किनारे बने इस बस अड्डा से अंतरराज्जीय बसों का परिचालन किया जा रहा है। बसें दैनिक 1900 ट्रिप लगाती हैं। पैंतीस वर्ष पुराने बस अड्डा के खस्ता हालत को देखते हुए इसके पुन: निर्माण की योजना बनाई गई थी। एक वर्ष से अधिक समय से काम चल रहा है। निचले हिस्से में हर तरफ खुदाई हुई पड़ी है।
परिवहन विभाग ने बस अड्डा सुधार का काम दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम को सौंपा है। उनकी मांग थी कि बस अड्डा पूरी तरह से बंद किया जाए ताकि काम जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। लेकिन, ट्रैफिक पुलिस ने आपत्ति जताई थी। प्रोजेक्ट से जुड़े परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड की बसें पहले भी आनंद विहार होते हुए कश्मीरी गेट तक आती थीं, अब यह बसें वहीं से आवागमन करेंगी। जिन बसों को अंदर ज्यादा देर तक खड़ा होना होगा उसके लिए स्टैंड अंदर बढ़ाए गए हैं। इतना ही नहीं कश्मीरी गेट से आनंद विहार के बीच दौड़ने वाली लोकल बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। कई दिन पहले बैनर लगाकर बस चालक व यात्रियों को सूचित करने की कोशिश की गई है।
आईएसबीटी कश्मीरी गेट से राजस्थान के लिए आवागमन करने वाली बसों को सराय काले खां शिफ्ट की गई हैं। आईएसबीटी कश्मीरी गेट से पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर समेत कुछ अन्य शहरों की बसें यहां से चलेंगी। यह बसें वापस कश्मीरी गेट से कब संचालित होंगी, इस बारे में अधिकारी कुछ तय समय नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि कम से कम 5-6 महीने काम पूरा होने में समय लगेगा। हालांकि, आनंद विहार व सराय काले खां बस अड्डा का निर्माण कश्मीरी गेट बस अड्डा की भीड़ कम करने के लिए ही किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications