इंटरनेट से बढ़ी है समलैंगिकता- डेरा सच्‍चा

Internet encourages Homosex: Dera Sachcha
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत सुरमीत राम रहीम रविवार को सत्संग के दौरान इंटरनेट के दुष्प्रयोग और समलैंगिकता पर कटाक्ष करते हुये कहा कि लोग इंटरनेट पर ज्ञान की बातें कम, चरित्रहीनता की सामग्री ज्यादा देखते हैं।

उन्होंने समलैंगिक रिश्तों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे एड्स जैसी बीमारियों के फैलने का ज्यादा खतरा है। उन्होंने कहा कि आज समाज में फैल रही उन्मुक्ता बेहद घातक है। उन्होंने कहा कि बेशक ये गुनाह दरवाजे बंद करके किये जाएं मगर जब दनके गंभीर परिणाम एडस जैसी घातक बीमारियों के रूप में सामने आएंगे तो किसी से छुपाये नहीं जाएंगे।

गुरुजी ने इंटरनेट के बुरे पक्ष को उजागर करते हुए कहा कि इंटरनेट बेशक ज्ञान का भंडार है लेकिन उसका उतना ही दुरूपयोग हो रहा है। डेरा में सत्संग के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती, ठीक उसी तरह एक ही शरीर में झूठी शान और ईश्वर का प्रेम नहीं रह सकता। जिसके भीतर खुदी है, वह खुदा से हमेशा दूर रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+