दिल्ली: एसआई ने जेल के डॉक्टर को लगाया थप्पड़

तिहाड़ जेल संख्या चार में एक सब इंस्पेक्टर एक आरोपी को जेल लेकर आया था। जेल में तैनात डॉक्टर ने पुलिसकर्मी को कहा कि आरोपी की एमएलसी पूरी नहीं है। लिहाजा, दोबारा एमएलसी बनवाकर लाएं। इस पर सब इंस्पेक्टर डॉक्टर पर दबाव बनाने लगा कि आरोपी को उसी एमएलसी के आधार पर जेल में रख लिया जाए। डॉक्टर ने नियम-कानून का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी के घाव और एमएलसी में अंतर है। यदि ऐसे में उसे जेल में रखा जाता है तो जेल पर उसे घाव देने का आरोप लग सकता है। इस पर एसआई जेल संख्या चार के बाहर खड़ा हो गया।
आरोप है कि जब डॉक्टर डूटी समाप्त कर बाहर निकला तो एसआई ने दुर्व्यवहार कर उसकी थप्पड़ जड़ दिया। डॉक्टर ने घटना की सूचना जेल के आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद जेल प्रशासन और डॉक्टर की ओर से घटना की लिखित शिकायत हरि नगर पुलिस से की गई। पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर गुरदीप अरोड़ा का मेडिकल कराकर आरोपी सब इंस्पेक्टर जय करण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications