मेट्रो स्टेशन पर तमंचे के साथ पकड़े गए पति-पत्नी

Delhi Metro
नई दिल्ली । सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन में सुबह प्रवेश के दौरान दंपति को तमंचे के साथ सीआईएसएफ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीआईएसएफ के जवानों को मशीन में चेकिंग के दौरान बैग में तमंचा मिला। पुलिस ने पत्नी को छोड़कर तमंचा रखने के आरोप में पहासू (बुलंदशहर) के रहनेवाल पति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का कहना है कि तमंचा उसका नहीं है और बैग में तमंचे की मौजूदगी की उसे कोई जानकारी नहीं थी।पहासू (बुलंदशहर) निवासी संजय कुमार शर्मा (25) पत्नी रश्मि (23) के साथ शुक्रवार को सेक्टर-71 निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। संजय एमकॉम, एमबीए है और खुर्जा से पीएचडी के लिए उसने रजिस्ट्रेशन कराया है।


संजय और रश्मि की दिसंबर में शादी हुई थी। दोनों शनिवार सुबह चांदनी चौक खरीदारी करने के लिए नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। यात्रा के लिए टोकन लेने के बाद चेकिंग मशीन में बैग गुजरते समय तमंचे की मौजूदगी का पता चला। इस पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने पति को तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि पत्नी को उसके रिश्तेदार के साथ घर भेज दिया। आरोपी संजय का कहना है कि तमंचा शायद उसके साले मोनू का है, जो पहासू में
ही रहता है।

मोनू ने बैग में तमंचा कब और कैसे डाल दिया, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। थाना-24 एसओ गिरीश कुमार जयंत ने बताया कि
आरोपी के बैग से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। तमंचे में जंग लगा हुआ है और उसमें कारतूस भी नहीं मिला। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+