मॉनसून सत्र से पहले मायावती ने मंत्रियों को कराया होमवर्क

मायावती ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक कर सत्र की रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि विपत्र सरकार की उपलब्धियों से घबराया हुआ है और वह तरह-तरह के आरोप लगाकर सरकार की छवि बिगाडऩे का प्रयास करेगा। मायावती ने अपने मंत्रियों को होम वर्क कराते हुए कहा कि विपक्ष मुख्य रूप से भट्टा पारसौल, मुरादाबाद हिस्सा, एनआरएचएम घोटाला, सीएमओ हत्याकाण्ड व कानून व्यवस्था पर सरकार पर हमला करेगा।
उन्होंने मंत्रियों को बताया कि उन्हें सदन में किस प्रकार जवाब देना है। मायावती ने आवास पर बुलायी बैठक में साफ तौर पर हिदायत दी कि कोई भी मंत्री व विधायक सदन छोड़कर बाहर नहीं जाएगा और न ही अनुपस्थित होगा। मायावती ने कहा कि विपत्र के आरोपों का आरोपों का जवाब अनुशासित ढंग से दिया जाना चाहिए। उधर विपक्ष ने भी मानसून सत्र के लिए तैयारियां कर ली हैं। विपक्ष सरकार द्वारा किए गये जमीन अधिग्रहण से लेकर सीएमओ हत्याकाण्ड तक सभी मुद्दों पर घेराबंदी करने का प्रयास करेगी।
भाजपा सपा व कांग्रेस काफी समय से विधान सभा सत्र के लिए तैयारी कर रहे थे। कांग्रेस ने एनआरएचएम घोटाले की सबूत एकत्र करने के लिए सूचना अधिकार के अन्तर्गत एनआरएचएम के बजट की कई जानकारियां एकत्र की हैं जबकि भाजपा ने तो मायावती व उनके करीबी मंत्रियों द्वारा किए गये घोटालों की तीन-तीन पुस्तके जारी कर रखी हैं। इसके अतिरिक्त सपा बसपा के भ्रष्टाचारी मंत्रियों की सूची जारी करने के प्रयास में हैं उम्मीद यह है कि सूची विधान सभा सत्र से पहले ही जारी कर दी जाएगी।
सभी विपक्षी दल अपने-अपने सबूतों के साथ सरकार पर हमला बोलेंगे। विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन तो यह कह चुके हैं कि मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचारों का जिक्र सदन में किया जाएगा। कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता प्रमोद तिवारी के बयान की याद करें तो उन्होंने कहा है कि राज्य में अराजकता का माहौल है इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना ही होगा












Click it and Unblock the Notifications