अलीगढ़ में विमान हादसा, ट्रेनी पायलट की मौत

पायनियर कम्पनी का टू सीटर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में प्रशिक्षक आईके रेड्डी व पायलट राकेश नारंग सवार थे। विमान के खेतों में गिरने से आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान डर गए। विमान आग लगने से धू-धू जलने लगा। गांव वालों ने किसी प्रकार घायलों को विमान से बाहर निकाला।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गांव वालों ने घायलों को पिकअप डाला में बिठाकर चिकित्सालय भेज दिया। चिकित्सालय में इलाज के दौरान पायलट राकेश नारंग की मौत हो गयी जबकि प्रशिक्षक आईके रेड्डी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई हैं। विमान गिरने के की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है जबकि एक जांच टीम मौके के लिए रवाना हो गयी है जो इस बात की जांच करेगी कि आखिर दुर्घटना की वजह क्या रही।












Click it and Unblock the Notifications