कश्मीर: अमरनाथ यात्री आतंकियों के निशाने पर, तीन बम बरामद

जहां यात्री चाय-नाश्ते के लिए नीचे उतरे। थोड़ी देर बाद जब बस लोअर मुंडा में गुलाब बाग टोल पोस्ट पर टोल कटाने के लिए रुकी तो चालक ने दो यात्रियों को कम पाया। चालक व कंडक्टर ने जब उनके बारे में पूछताछ की तो आसपास बैठे मुसाफिरों को भी कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि उनकी सीटों पर सामान पड़ा था। संदेह होने पर चालक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने यात्रियों को नीचे उतरवाया और गायब मुसाफिरों के सामान की छानबीन की।
उन्हें वहां तीन प्रेशर कुकर मिले। इस पर पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया, जिसने सावधानीपूर्वक प्रैशर कुकर उठाए तो पता चला कि तीनों में तीन-तीन किलो आरडीएक्स से बनी आईईडी फिट हुई है। बाद में बम निरोधक दस्ते ने तीनों आईईडी को नकारा बना दिया। इस दौरान काजीगुंड-लोअर मुंडा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को करीब तीन घंटे के लिए पूरी तरह रोक दिया गया।
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि आतंकी यात्री बस को उड़ाने की फिराक में थे। इसलिए वह यात्रियों के भेष में बस में बैठे थे। चालक और क्लीनर की मदद से यह हादसा टल गया है। हमने आतंकियों की तलाश शरू कर दी है। जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। इस बीच पुलिस महानिदेशक से जब पूछा गया कि क्या आतंकी अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाना चाहते थे तो उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू से ही आतंकी निशाने पर है। लेकिन आम लोगों की सजगता से वारदात टाल दी गई।












Click it and Unblock the Notifications