अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में बीबीसी पत्रकार समेत 24 की मौत

हमले में मारे गए पत्रकार का नाम अहमद ओमिद खपेलवाक है। वे बीबीसी पश्तो रेडियो सेवा के थे। जानकारी के अनुसार यह हमला ट्रिंकोट शहर में थोड़े समय के अंतराल पर 2 हमले हुए। पहला हमला गवर्नर कार्यालय के पास व दूसरा हमला एक सुरक्षा कंपनी के कार्यालय के पास हुआ। ये दोनों विस्फोट आत्मघाती हमले बताए जा रहे हैं। ये विस्फोट दोपहर के लगभग 1 बजे हुए बताए जा रहे हैं।
इसके बाद तालिबानी आतंकियों और अफगानी सेना के बीच मुठभेड़ भी हुई। सूचना के मुताबिक बाजार में 8 तालिबानी आतंकवादी छिपे हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमले में दोनों तरफ से भारी मशीनगनों,ग्रेनेड और रायफलों का इस्तेमाल हुआ। इस हमले में 6 आतंकी मारे गए जबकि 2 आतंकी भागने में कामयाब रहे।
अफगानिस्तान में अभी अमेरिकी सेनाएं मौजूद हैं इसके बाद भी वहां पर तालिबानियों का आतंक जारी है। जब ये सेना वहां से निकल जाएगी तो शायद अफगानिस्तान पहले की तरह एक बार फिर तालिबान की गिरफ्त में आ जाएगा। अमेरिकी सेना ने वहां लगभग 1 दशक तक अपना जमावड़ा रखा फिर भी तालिबान के आतंक का खात्मा नहीं हो सका। फिर अफगानिस्तान इस का अंत कैसे करेगा यह सोचने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications