50 सवालों से सीबीआई आज करेगी लापता आचार्य बालकृष्ण का स्वागत

देहरादून। योग गुरू बाबा रामदेव के बेहद करीबी माने जाने वाले आचार्य बालकृष्णन को आज सीबीआई के सामने पेश होना है। सीबीआई उनसे उनके फर्जी प्रमाणपत्र और फर्जी आचार्य की डिग्री के बारे में सवाल-जवाब करेगी। सीबीआई मे बालकृष्ण से सवाल पूछने के लिए करीब 50 सवाल तैयार किये हैं लेकिन सोचने वाली बात ये है कि बालकृष्णन तो लापता हैं ऐसे में उनकी पेशी कैसे होगी?

इसी बीच ये भी खबर आ रही है कि बालकृष्णन का नाम भी फर्जी है, जांच एजेंसी के मुताबिक बालकृष्ण का असली नाम नारायण प्रसाद सुवेदी है और वह अपना पिछला रिकार्ड छुपाने के लिए नारायण प्रसाद से बालकृष्ण बन गए।

बालकृष्ण का नाम भी फर्जी है...

गौरतलब है कि बाबा रामदेव के बेहद करीबी कहे जाने वाले आचार्य बालकृष्णन लापता हो गये हैं, वो कहां है इस बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। आपको बता दें कि सोमवार को आचार्य बालकृष्णन के खिलाफ फर्जी दस्तावेज देकर पासपोर्ट देने का आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये केस सीबीआई ने दर्ज करवाया है, तब से आचार्य बालकृष्णन लापता हो गये हैं। उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हो गया है इसलिए उनकी गिरफ्तारी भी संभव थी लेकिन वो पहले ही गायब हो गये है, उनके लापता होने की एफआईआर उन्ही के बॉडीगार्ड ने कनखल थाने में कराई लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+