सदानंद गौड़ा सीएम बने तो इस्‍तीफा दें दूंगा: येदुरप्‍पा

Yeddyurappa ready to resign on conditions
बेंगलूरु। बीजेपी हाईकमान ने अवैध खनन घोटाले में फंसे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा को तुरंत इस्‍तीफा देने का फरमान जारी कर दिया हो। बागी तेवर अपनाए येदुरप्‍पा ने इस्‍तीफा देने के लिए अपनी शर्त रख दी है। येदुरप्‍पा ने कहा है कि अगर पार्टी उनकी जगह डीवी सदानंद गौड़ा को मुख्‍यमंत्री बनाते हैं तो वे इस्‍तीफा दे देंगे। उन्‍होंने पार्टी हाईकमान को यह भी धमकी दी है कि अगर गौड़ा को मुख्‍यमंत्री नहीं बनाया जाता है तो वे बगावत कर सकते हैं।

पार्टी हाईकमान से अरुण जेटली और राजनाथ सिंह विधानमंडल का नया नेता चुनने के लिए शुक्रवार को बेंगलूरु पहुंचेंगे। उनके यहां पहुंचने से पहले ही येदुरप्‍पा ने अपनी शर्त रखकर पार्टी में नया विवाद खड़ा कर दिया है। पिछले कई समय से अपनी दबंगई से गद्दी बचाने वाले येदुरप्‍पा को इस बार किसी का साथ नहीं मिला था। अब बीजेपी हाईकमान येदुरप्‍पा को दरकिनार करने का साहस जुटा चुकी है। ऐसे में पार्टी येदुरप्‍पा की शर्तें मानती हैं या नहीं इसका पता कल होने वाली हाईकमान की बैठक के बाद पता चलेगा।

अवैध खनन पर आई लोकायुक्‍त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट के बाद से बीजेपी हाईकमान पर येदुरप्‍पा को हटाने का दबाव बढ़ गया था। अवैध खनन का यह घोटाला इतना बड़ा हो गया था कि बीजेपी घोटालों के मामलों में केंद्र सरकार को घेरने का साहस नहीं जुटा पा रही थी। हेगड़े ने अपनी रिपोर्ट में अवैध खनन की वजह से 4 साल में राज्‍य सरकार को होने वाले 16 हजार करोड़ के नुकसान के बारे में बताया है। इस अवैध खनन मामले में सीधे आरोप मुख्‍यमंत्री येदुरप्‍पा पर लगे हैं। इस मामले में रेड्डी बंधुओं को भी दोषी पाया गया है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+